फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम सप्लाई करने का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर गिरफ्तार सप्लायर को अदालत में पेश किया। अदालत ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी हरिशंकर निवासी चंदुआ जिला बरेली उत्तर प्रदेश को कारागार भेज दिया है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 11 मई को गुप्त सूचना पर हरिओम उर्फ बाबू निवासी नवदिया जिला बरेली को पिपली चौक के निकट से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह अफीम वह हरिशंकर से खरीद कर लाया था तभी से पुलिस आरोपी हरिशंकर की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दे रही थी। अब टीम ने गुप्त सूचना पर हरिशंकर को पिपली पैराकीट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अफीम बेचने के 10 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन



मारपीट के आरोपी जमानत पर रिहा
कुरुक्षेत्र। ढाई महीने पहले मां-बेटे के साथ मारपीट करने के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी महिला समेत कृष्ण कुमार निवासी कठवा को जमानत पर रिहा कर दिया। थाना शाहाबाद में अजय कुमार निवासी कठवा ने बताया था कि उसका भाई उदय 18 अगस्त को काम से वापस घर आया तो पड़ोसी नरेश, छोटू उर्फ कर्मवीर, कबाड़ी, कृष्ण समेत चार महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया था। उसके माता ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए एक महिला समेत कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें