कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले जीटी रोड पर उमरी के पास से 200 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए कार चालक की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लाई करने के आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक हजार रुपये बरामद किए। आरोपी रणवीर सिंह निवासी बहजुइया जिला बरेली (यूपी) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
अपराध अन्वेषण शाखा-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि दो नवंबर को जीटी रोड पर गांव उमरी के पास गश्त करते हुए उनकी टीम ने वर्ना कार सवार चरणजीत सिंह निवासी पटिलाया, लखविंद्र सिंह निवासी गांव बौपर (कैथल) व कुलवंत सिंह निवासी रामनगर (पटियाला) को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि यह नशीला पदार्थ रणवीर सिंह से खरीदा था। निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद करके आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद