फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 07:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले 17 किलो अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी संदीप निवासी गिदौर जिला छतरा झारखंड को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि गत वर्ष 29 जून को उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर परविंद्र सिंह उर्फ डोलू निवासी महंतपुर जिला रोपड़ व हरविंद्र सिंह निवासी जरग जिला लुधियाना को ट्रक एनएच-44 पर आदेश अस्पताल के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब साढ़े 42 लाख रुपये की 17 किलो अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें