कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में सादिक उर्फ़ लल्लू वासी घाटमपुर जिला सहारनपुर यूपी को प्रोडक्शन वारंट लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 14 नवंबर को उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार गांधी नगर में संदिग्ध व्यक्तियों के मकानों में जाकर एनडीपीएस पकड़े जाने के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया था। पुलिस टीम ने एक मकान से राजेश कुमार को 63 ग्राम स्मैक, हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से अर्जित अवैध संपत्ति 52 हजार 820 रुपये भी बरामद किये गए थे। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। छह जनवरी को अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में सादिक उर्फ़ लल्लू को प्रोडक्शन वारंट लेने के उपरांत उसे यहां अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।