फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिट्टा और स्मैक सप्लाई करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल निवासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर ने दीपांकर सेठी निवासी राजेंद्र कॉलोनी थानेसर और दीपक कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी लाडवा को चिट्टा और स्मैक सप्लाई किया था। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि सात अगस्त 2022 को उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर लाडवा रोड पर अनाज मंडी चौक पिपली के पास नाकाबंदी कर टाटा ऐस छोटा हाथी चालक दीपांकर सेठी को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार के बाद आरोपी को कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

अन्य मामले में 24 जनवरी को टीम ने लाडवा के हिनौरी चौक के पास से नाकाबंदी कर दीपक कुमार को बाइक सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने इन दोनों मामले में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें