फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्स चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने जेब से पर्स चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित निवासी कलायत जिला कैथल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 20 मई को दर्ज शिकायत में मुकेश कुमार निवासी विष्णु कॉलोनी ने बताया था कि वह बागेश्वर बाबा की कथा सुनने गया था। भीड़ में किसी ने उसकी जेब से उसका पर्स चोरी कर लिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक मे करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




अफीम सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सवा दो साल पहले चार किलो अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। अफीम सप्लाई करने के आरोपी मनोज कुमार भल्ला निवासी भरतगढ़ जिला रूपनगर पंजाब को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि 18 जनवरी 2022 को उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरजीत सिंह निवासी पलासी कलां जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को सांवला गांव के पास से ट्रक सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उससे साढ़े चार किलो अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गत सप्ताह 19 मई को टीम ने अफीम मंगवाने के आरोपी जीत राम निवासी बीड़ पलासी जिला सोलन को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी मनोज कुमार भल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें