कुरुक्षेत्र। पुलिस ने रोहित वासी शोरगीर बस्ती पारस रोड को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को थाना कृष्णा गेट में दी अपनी शिकायत में रणधीर सिंह वासी बैरसाल नीलोखेड़ी जिला करनाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 28 फरवरी को वह अपने लड़के को इलाज के लिए मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल लेकर आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी करके वह इलाज के लिए अस्पताल चला गया था। अगले दिन समय करीब सुबह के सात बजे जव वह वापस आया तो उसको उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसको कोई नाम पता नामालूम चोर चोरी करके ले गया।