बाबैन। लाडवा से पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कहा कि आगामी एक मई को इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, जिसे लेकर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इस कार्यक्रम में लाडवा हलके से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगीर मेहरा, लाडवा हल्का प्रधान राजेंद्र कश्यप, शाहबाद हलका प्रधान गुरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।