शाहाबाद। डेढ़ महीना पहले चढूनी जट्टान गांव में ट्यूबवेल से मोटर का तार चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आलोक प्रताप सिंह निवासी पनुवा जिला हरदोई यूपी के कब्जे से चोरीशुदा 15 किलो तांबे का तार और वारदात में प्रयोग औजार बरामद किए। आरोपी गांव में आठ ट्यूबवेल से तार चुराई थी।
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में चढूनी जट्टान के गांववासियों ने बताया था कि 14 नवंबर की रात को उनके गांव के बहादुर सिंह, सुल्तान सिंह, अजय सिंह, ध्यान सिंह, जय सिंह, गुलाब सिंह, रोशन लाल, जसपाल सिंह, यशपाल सिंह और कुलदीप सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल से मोटर का तार हुआ था। कई ट्यूबवेल के कमरों के ताले व खिड़कियां टूटी हुई मिली थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी आलोक प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा 15 किलो तांबे का तार व वारदात में प्रयोग औजार बरामद किए। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।