कुरुक्षेत्र। मंदिर से बर्तन चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष निवासी शाहाबाद मंदिर में दोबारा भी चोरी करने की नीयत से घुसा था। थाना शाहाबाद में आठ अक्तूबर को दर्ज शिकायत में अनिल कुमार निवासी शाहाबाद ने बताया था कि चांद मार्केट के मंदिर से चोर मंदिर में लगा पीतल का बड़ा घंटा व नकदी चोरी कर भाग गया था। आरोपी दोबारा मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
चोरी करने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम निवासी झांसा के कब्जे से तीन हजार रुपये बरामद हुए। थाना झांसा में सात अक्तूबर को दर्ज शिकायत में विजय कुमार निवासी झांसा ने बताया था कि पांच अक्तूबर को उसके परिजन मतदान करने के लिए गए हुए थे। वह वापस आए तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी। चोर उसके घर से जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम को सलपानी गांव के बस अड्डे के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद