फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलगाड़ियों की लेटलतीफी यात्रियों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब व दिल्ली के समीप रेल पटरियों को बेहतर बनाए जाने का काम पिछले कई दिनों से चला हुआ है, जिसके चलते बुधवार को भी रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनें देरी से चलती रही, जिससे कारण रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री जहां पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के आने की जानकारियां जुटाते रहे तो वहीं कई यात्री मोबाइल का सहारा लेकर ट्रेन के आने की पलपल की जानकारी लेते रहे। त्योहारी सीजन के चलते अब रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है, ऐसे में ट्रेनों के देरी से रहने के चलते दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहता है।



ये ट्रेनें देरी से चलीं (अप व डाउन)
गाड़ी संख्या-नामदेरी
12920 मालवा एक्सप्रेसचार घंटे 10 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस- दो घंटे 19 मिनट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस- 50 मिनट
12497 शान ए पंजाब46 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस-एक घंटा 10 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस- एक घंटा पांच मिनट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस-एक घंटा 27 मिनट
14507 दिल्ली फाल्जिका एक्सप्रेस-एक घंटा 53 मिनट
14033 जम्मू मेल एक्सप्रेसएक घंटा
12311 नेताजी एक्सप्रेसदो घंटे 32 मिनट
09322 पटना इंदौर स्पेशलदो घंटे 54 मिनट




चार घंटे के करीब देरी से रही ट्रेन : रामनिवास
यात्री रामनिवास का कहना है कि वे मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा के लिए सफर करने के लिए पहुंचे थे। ट्रेन के देरी से होने की सूचना स्टेशन पर पहुंचने के बाद मिली। अब ट्रेन का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता न था। इस ट्रेन में परिजन भी सरहिंद से सफर कर रहे थे।
विज्ञापन





पंजाब व दिल्ली में पटरियों पर चल रहा मरम्मत का काम
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि पंजाब व दिल्ली के समीप रेल लाइनों पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। रेल पटरियों पर ब्लॉक आने पर यह काम किया जाता है। इससे ट्रेनों की गति पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें