फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 10 दिन पहले घर से 35 हजार रुपये चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिवम निवासी झांसा के कब्जे से चोरीशुदा रुपयों में से साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में पोला राम निवासी अनाज मंडी गेट ने बताया था कि सात नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे के इलाज के लिए परिवार सहित कुरुक्षेत्र गए थे। इस दौरान उसके घर पर कोई भी नहीं था। वह दोपहर करीब 12 बजे घर वापस आया था। जांच करने पर पाया तो कमरे में अलमारी का दरवाजा खुला था, जिसमें से करीब 35 हजार रुपये चोरी हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को अदालत के आदेश कारागार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें