संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। पुलिस ने इलेक्ट्रिक की दुकान से तांबे की स्क्रैप चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर निवासी शाहाबाद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुखविंदर को बाबैन रोड पीर बाबा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से सामान बरामद कर आगामी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया। पांच फरवरी को पुलिस को दी अपनी शिकायत में इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक कोमल ने बताया था कि उनकी लाडवा बाबैन रोड पर पुराने डाकखाने के पास इलेक्ट्रिक की बहुत पुरानी दुकान है। जिसमें चार फरवरी की रात को दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पुरानी स्क्रैप के साथ नई तांबे की तारों के बंडल भी अज्ञात चोर अपने साथ ले गए। पुलिस को सरकारी अस्पताल के पार्क में एक चादर व कुछ सामान मिला है। बुधवार को चोरी के आरोपी सुखविंदर को पुलिस ने समान सहित गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया।