संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में आरोपी ओकोरोइए वासी नाईजीरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच फरवरी को एंटी नारकोटिक सैल उप निरीक्षक जय किशन टीम अपराध तलाश में झांसा बस अड्डा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवम वासी झांसा को उसके घर के पास से काबू किया था। टीम द्वारा आरोपी शिवम की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी शिवम के विरुद्ध थाना झांसा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इसी मामले को लेकर छह फरवरी को एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में एक नाईजीरियन आरोपी ओकोरोइए को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।