कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले भद्रकाली मंदिर के पास से दुकानदार की बाइक चुराने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मनेंद्र पुरी निवासी फतेहपुर पुंडरी जिला कैथल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना कृष्णा गेट में 14 जुलाई को दर्ज शिकायत में विक्की बत्रा निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला ने बताया था कि उसकी झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर के पास डीजे की दुकान है। दो जुलाई रात करीब 11 बजे उसने अपनी बाइक को दुकान के बाहर ताला लगाकर खड़ी किया था। उसके बाद वह अपने काम पर चला गया था। अगली सुबह करीब साढ़े तीन बजे वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी मनेंद्र पुरी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद हो चुकी थी। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद