फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार से पर्स और नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस ने कार से पर्स और नकदी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से चोरीशुदा नकदी बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम लाडवा निवासी तुषार पांचाल बताया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सूरजभान निवासी लाडवा ने बताया कि उसकी दिल्ली शाही सोया चाप की दुकान है। 23 अक्तूबर की रात को करीब 12 बजे उसकी कार दुकान पर खड़ी थी और वह सामान गाड़ी में रख रहा था। जब वह सामान रखकर दुकान में गया तो देखा कि अगली खिड़की खुली थी। जांच की तो पर्स और कैश गायब था। जरूरी कागजात और 20 हजार की नकदी भी थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा को सौंपी गई। अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने चोरी करने के आरोपी तुषार पांचाल निवासी लाडवा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से चोरीशुदा आठ हजार भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें