फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारपीट कर रुपये छीनने का आरोपी दो दिन रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले मारपीट करके रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आफताब उर्फ नूर निवासी सहारनपुर हाल निवासी बाबैन को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना बाबैन में 11 दिसंबर को दर्ज शिकायत में अजीत सिंह निवासी बाबैन ने बताया था कि 11 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान नूर कार में सामने से आया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद आरोपी कार से नीचे उतरकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। डर के मारे उसने फोन करके अपने पिता व भाई को मौके पर बुला लिया था। जैसे ही उसका पिता इशपाल व भाई सोनू मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उन पर डंडे व लोहे की रॉड से हमला करके जख्मी दिया था। आरोपी उसका मोबाइल तोड़कर और पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें