फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूपी से अफीम सप्लाई करने आया था शाहाबाद, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ काबू किया। आरोपी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और शाहाबाद में अफीम सप्लाई करने आया था। आरोपी राजकुमार निवासी कुंद्रिया जिला बरेली के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को अदालत के आदेश से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर रतनगढ़ पुल के नीचे गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि यूपी का रहने वाला राजकुमार अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी राजकुमार शाहाबाद में अफीम बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने जीटी रोड पर रेड चिली होटल के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी राजकुमार के खिलाफ शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें