कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर थानेसर पुलिस की टीम ने बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में अंकित कुमार निवासी देविदासपुरा को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 12 बोतल ठेका शराब देशी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया 1 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सदर थानेसर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम अपराध तलाश के संबंध में देवीलाल पार्क के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि अंकित अवैध शराब बेचता है। जो आज भी देवीलाल पार्क के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस टीम ने मिली सूचना के आधार पर मौके पर देवीलाल पार्क पहुंचकर अंकित को लाइसेंस व अनुमति के शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर दिया।