कुरुक्षेत्र। पुलिस ने स्मैक और नकदी के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी शिवम निवासी झांसा को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने 19 नवंबर को गुप्त सूचना पर शिवम को काबू किया था। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 10.54 ग्राम स्मैक व तीन लाख रुपये बरामद किए थे। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। संवाद