फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार रखने का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रमन वासी जैनपुर को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को सीआईए-2 की टीम बस अड्डा लाडवा के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि रमन के पास एक देसी कट्टा है। इस समय वह जैनपुर जाटान टी-प्वाइंट भादसों रोड पर खड़ा है। अगर तुरंत रेड की जाए तो आरोपी को दबोचा जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई तथा मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने तुरंत युवक को काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी रमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिनके पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें