फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डोडा पोस्त मंगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नछत्तर सिंह निवासी पटियाला को नशीला पदार्थ मंगाने के आरोप में काबू किया। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम सात नवंबर को श्रद्धानंद चौक के पास गश्त कर रही थी। टीम ने गुप्त सूचना पर सुखदीप कुमार निवासी पटियाला को रेलवे रोड से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 किलो 580 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड लिया गया। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ मंगाने के आरोपी नछत्तर सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें