कस्बा इस्माईलाबाद में हुई की हत्या के मामले में मृतक के बेटी की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हत्या की वजह मृतक द्वारा छेड़छाड़ बताया गया है। इस मामले रिश्तों के भी तार-तार होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बेटा जिस महिला के साथ लीव इन में रह रहा था, उसी पर उसके पिता की नजर डोल गई। हालांकि महिला के इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बुजुर्ग ने बेटे के प्रेमिका से छेड़छाड़ की या नहीं? फिलहाल महिला को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने मृतक की शिकायत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को उसे पिहोवा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एसएचओ इस्माईलाबाद रमेशचंद ने बताया कि महिला ने पुलिस जांच के दौरान काफी खुलासे किए हैं। उसने हत्या की वजह भी बता दी है। महिला ने हत्या में साथ देने वाले व्यक्ति के नाम पते का भी खुलासा कर दिया है। हालांकि फिलहाल हत्या मेंसाथ देने वाले बलवंत नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसलिए मारा प्रेमी के पिता को
थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि गिरफ्तार महिला कर्मजीत कौर ने हत्या का कारण छेड़छाड़ बताया है। पुलिस के मुताबिक कर्मजीत कौर का आरोप है कि जब लीव इन रिलेशन में रह रहा राजकुमार गाड़ी के लिए शहर से बाहर जाता था, तब राजकुमार के पिता भगतराम उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इससे तंग आकर ही उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। हालांकि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा, लेकिन इन आरोपों के बाद रिश्तों के घिनौनेपन को लेकर लोगों में जमकर चर्चा है। बहरहाल पुलिस का कहना है कि दो दिन के रिमांड के दौरान महिला से और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।
मृतक के घर में मातम का माहौल
दूसरी तरफ भगतराम की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। भगतराम के बेटे राजकुमार ने बताया कि महिला उसके साथ लीव इन में रहती थी। राजकुमार का आरोप है कि जब वह बाहर जाता था तब बलवंत नाम का व्यक्ति घर पर आता था। उसी ने उसके पिता की हत्या में साथ दिया है।