फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रास्ता रोक महिला से छेड़खानी व मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र के एक गांव में रास्ता रोककर महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह दोपहर एक बजे के करीब अपने बाड़े में से घर लौट रही थी। उसी समय गांव के व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी ने उनके बाड़े की दीवार फांदकर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर महिला के पति मौके पर पहुंचे और उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी के परिजन मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने महिला को गांव के सामने बेइज्जत करने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें