फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम सिंह निवासी नकोदर जिला जालंधर पंजाब ने युवक को यूरोप की बजाय दुबई दिया था।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में अंग्रेज सिंह निवासी नंद कॉलोनी ने बताया था कि वह दुकान पर हेल्पर का काम करता है। अगस्त 2022 में आरोपी विक्रम सिंह ने उसे यूरोप भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उसके साथ 10 लाख रुपये में इकरारनामा किया था। विश्वास करके उसने और उसके साथी जगतार सिंह ने आरोपी को पासपोर्ट व कागजात दिए थे। दो अक्तूबर 2023 को आरोपी उनसे करीब 7.50 लाख रुपये नकद लेकर गया था उसके बाद आरोपी ने उनको दुबई भेज दिया था। यहां उनको कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। डरा-धमका आरोपी उनके परिजनों से करीब ढाई लाख रुपये और हड़प गए थे। यहां गुफार खान ने उनके नाम से बैंक अकाउंट खुलवा कर दुबई में लोन भी लिया था। उसे आरोपी ने उनको मानव तस्करों के हवाले कर दिया था। वह किसी तरह वहां से बचकर वापस अपने घर आया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी विक्रम सिंह को मामले में शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें