फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 7.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मकान की खरीद-फरोख्त के नाम पर 7.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार निवासी लंडी ने पूरी रकम लेकर रजिस्ट्री कराने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में जगतार सिंह निवासी लंडी ने बताया था कि वह अपने गांव में जमीन खरीदना चाहता था। इस दौरान गांव के रामेश्वर ने बताया था कि उसका भाई श्याम रत्न का मकान गांव में है। वह जीरकपुर पंजाब चले गए हैं। मुलाकात करने पर श्याम रत्न उसके बेटे अनिल कुमार व भरत ने मकान बेचने की बात कही थी।

उनको सात लाख 13 हजार रुपये में मकान का सौदा पक्का हो गया था। श्याम रत्न ने मकान के सभी दस्तावेज उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिए थे। 11 जून को कुछ रुपये की कमी के कारण इकरारनामा लिखत में नहीं हो पाया था। बाद में उसने रुपये का इंतजाम करके श्याम रत्न को कॉल की तो श्याम रत्न ने खुद मौके पर आने की बजाय अपने बेटे अनिल कुमार को भेज दिया था। उसने बताया था कि उपरोक्त मकान अनिल कुमार के हिस्सों में है और इकरारनामा होने के बाद रजिस्ट्री के समय पर वह पेश हो जाएगा। विश्वास करके उसने मकान की पूरी रकम सात लाख 13 हजार रुपये दे दिए थे, मगर उन्होंने रजिस्ट्री कराने से इन्कार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें