कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर 6.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी निवासी हरगोविंद सिंह साहिब जिला गुरदासपुर पंजाब ने सात लाख में शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का इकरार किया था।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में सचिन राणा निवासी मुंडाखेड़ी ने बताया था हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के साथ उसका सात लाख रुपये में विदेश भेजने का इकरारनामा हुआ था। उसकी बातों में आकर उसने छह अप्रैल 2023 को ढाई लाख रुपये आरोपी के खाते, 25 हजार रुपये गूगल-पे, 10 हजार रुपये पेटीएम और चार लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपी हरगोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।