फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में विमल वर्मा निवासी जगपुरा नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नगेंद्र कुमार निवासी लाडवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह लाडवा में टाइपिस्ट का काम करता है और वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने जानकार के माध्यम से विमल वर्मा से बात की। उसने वर्क वीजा पर कनाडा भिजवाने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये पहले और बाकी के रुपये बाद में देने की बात हुई। उसने आरोपी विमल वर्मा को जून 2021 में एक लाख 56 हजार रुपये नकद, फरवरी 2022 को एक लाख खाते में तथा अलग-अलग किस्तों में कुल 10 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। जुलाई 2022 को आरोपी ने उसके पास दुबई का वीजा भेजा और 22 जुलाई 2022 को आरोपी उसे दिल्ली से दुबई ले गया। जहां उसने नगेंद्र कुमार से 50 हजार रुपये की दुबई की करेंसी ले ली। 26 जुलाई 2022 को आरोपी ने उसे वापस दिल्ली भेज दिया और वह खुद दुबई रह गया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी विमल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।









नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी काबू



कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। नौकरी लगवाने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नदीम अल्वी उर्फ बंटी निवासी जामिया नगर दिल्ली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाने में शीशपाल निवासी बचगांवा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने कहा था कि उसके लड़के ने वर्ष 2021 में हरियाणा पुलिस की एसआई पोस्ट के लिए फार्म भरा था। इस बारे में जब उसने अपने रिश्तेदार के सामने बात की तो उसके रिश्तेदार ने बताया था कि उनका एक दोस्त है जिसकी सरकार में अच्छी जान पहचान है। उसके बाद वह उससे मिलने के लिए गये। उस व्यक्ति ने उनको बताया कि उसके पास एक ऐसा व्यक्ति है जो केंद्रीय गृहमंत्री का पीए है, वह हरियाणा चयन आयोग के सचिव का बहुत नजदीक है। इसके बाद वह नदीम अल्वी उर्फ बंटी से मिला जिसने उसको विश्वास दिलवाया कि वह उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा जिसके लिए 35 लाख रुपये लगेंगे। अलग-अलग तिथियों पर आरोपी ने उसने उक्त राशि ले ली लेकिन उसके बेटे की नौकरी नहीं लगवाई। अब आरोपी न तो फोन उठा रहा है और न ही इस बारे में कोई जवाब देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें