कुरुक्षेत्र। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में राजेश शर्मा उर्फ राज शर्मा वासी न्यू लक्ष्मण काॅलोनी को शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 दिसंबर 2023 को रविंद्र सैनी वासी विश्वकर्मा काॅलोनी थानेसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने एजेंट राज शर्मा से वर्क परमिट पर विदेश जाने के लिए बात की थी। उनके बीच आर्मेनिया भेजने के लिए चार लाख रुपये में बात तय हुई। कुछ दिन बाद राज शर्मा ने उसको वीजा व टिकट दे दी। जिसे लेकर वह आर्मेनिया पहुंचा वहां जाकर उसने वीजा जांच करवाया तो पता चला कि ये वर्क परमिट नहीं टूरिस्ट वीजा है। उसके बाद वह किसी तरह भारत वापस आया और एजेंट राजेश शर्मा से इस बारे में बात की और रुपये वापस मांगे। राजेश शर्मा ने कहा कि वह कोई रुपये वापस नहीं करेगा जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज जांच सहायक उप निरीक्षक नसीब सिंह को सौंपी गई। नौ अप्रैल को थाना कृष्णा गेट के सहायक उप निरीक्षक नसीब सिंह की टीम ने आरोपी को शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया।