फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में करण वासी खंदारी, शिवम् चौरसिया उर्फ़ जॉन वासी सहमलपुर जिला जौनपुर व शिव कुमार उर्फ पंडित वासी मत्वारिया जिला गोंडा यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली विभाग कार्यालय से प्राप्त शिकायत के माध्यम से बताया गया कि नाम पता नामालूम चोरों द्वारा 14/15 मार्च की रात्रि को खेत मालिक नवदीप सिंह वासी पाडलू के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया था। जिस बारे में मौका पर जाकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चोरी हुए ट्रांसफार्मर का आकलन किया गया। शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक रिछपाल को सौंपी गई। सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह व हवलदार जसविंद्र सिंह की टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के मामले में उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्त में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें