फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश पाल दहिया हाल निवासी शांतिनगर को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने घर में घुसकर अपनी पत्नी पर गोली चलाई थी, मगर मिसफायर होने की वजह से महिला की जान बच गई थी।
विज्ञापन

थाना केयूके में 17 मई को दर्ज शिकायत में सुमन निवासी शांति नगर ने बताया था कि उसका पति देनदारी व लड़ाई-झगड़े की वजह से घर छोड़कर चला गया है। 17 मई दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर पर थी तभी उसका पति घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की थी। उसने रस्सी से फंदा लगाकर मारने का प्रयास भी किया था। वह जान बचाकर कमरे के अंदर गई तो उसके पति ने जान से मारने की नीयत से उस पर रिवाल्वर से गोली चला दी, मगर मिसफायर होने की वजह से उसकी जान बच गई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी नरेश पाल दहिया को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें