फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमानत के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले जमानत करवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार निवासी घिलौड़ जिला रोहतक के कब्जे से एक लाख रुपये बरामद हुए। आरोपी ने शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये में उसके बेटे की जमानत कराने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी गढ़ी सिंगा ने बताया था कि उसका छोटा बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ भज्जी एक मामले में करनाल की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। अक्तूबर 2022 में उसने दीपक शर्मा से भज्जी की जमानत के बारे में बातचीत की थी। दीपक अपने एक रिश्तेदार विजय को अपने साथ लेकर उसके पास आया था। विजय ने आश्वासन दिया था कि वकील के माध्यम से भज्जी की जमानत नहीं होगी। उसकी हाईकोर्ट में कई नामी लोगों से जान-पहचान है। वह 10 लाख रुपये में भज्जी की जमानत करा देगा।
तब नौ लाख रुपये में बात तय होने पर उसने 16 नवंबर को दीपक शर्मा के खाते में तीन लाख, 19 नवंबर को दो लाख रुपये व 80 हजार रुपये डाले थे। हालांकि दो माह तक भी भज्जी की जमानत नहीं हुई तो उसने अपने पैसे वापस मांगे थे, जिस पर विजय ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही उसका बेटा बाहर आ जाएगा। जनवरी 2023 में दोनों आरोपी उससे 3.20 लाख रुपये लेकर चले गए थे मगर उसके बेटे की जमानत नहीं कराई थी। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए गए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें