फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले ड्रेनों, नालों-नालियों की सफाई को दुरुस्त करे अधिकारी : सुभाष सुधा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की बैठक लेते राज्यमंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में नगर परिषद व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बारिश के मौसम से निपटने की तैयारी पर चचार्चा की। राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वर्षा से पहले-पहले सभी नाले-नालियां व ड्रेनों की सफाई होना सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान ड्रेनों की सफाई, सरस्वती बोर्ड के तहत आने वाले ड्रेनों व अन्य जगहों का जायजा लिया गया था। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जहां पर सफाई व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है उसकी फोटो लेना सुनिश्चित करें साथ ही उस क्षेत्र के लोगों से सफाई कार्य से संबंधित उनकी संतुष्टि को लेकर हस्ताक्षर भी लें।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं पर ड्रेनों की सफाई या अन्य सफाई कार्य से संबंधित कोई कमी नजर आई या लोगों की संतुष्टि नहीं दिखी तो संबंधित एजेंसी की अदायगी भी नहीं की जाएगी, लोगों को राहत मिले इसके लिए संबंधित विभाग का दायित्व बनता है कि वे इस कार्य को बेहतर समय के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के लिए नगराधीश की ड्यूटी लगाई गई हैं। वे संबंधित जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त को देंगे। इस दौरान बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा, डीआरओ विकास सिंगरोहा, ईओ नगर परिषद अभय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें