लाडवा। पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बिहार के बेगूसराय निवासी आरोपी गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। लाडवा निवासी दीपक ढींगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाबैन रोड पर उसकी दुकान है। मार्च 2026 में उसने कुरुक्षेत्र से मोबाइल खरीदकर घर में रखे थे। 17 नवंबर को जांच करने पर दो मोबाइल गायब मिले। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज किया गया। जांच उप निरीक्षक शमशेर सिंह को सौंपी गई। 21 नवंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव की देखरेख में पुलिस टीम ने आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किए।