कुरुक्षेत्र। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम ने दो किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी राजकुमार उर्फ राजू वासी अरूप नगर शाहाबाद को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार बस अड्डा शाहाबाद के साथ रेलवे लाइन की ओर से जाने वाली गली में चूरापोस्त बेचने की फिराक में खड़ा है। इस पर टीम ने शाहाबाद डीएसपी आत्माराम से साथ छापा मारकर आरोपी को काबू किया। तलाशी में उससे दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद थाने केस दर्ज कर किया गया। संवाद