फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर से अफीम सहित आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर से पुलिस टीम ने एक आरोपी को अफीम सहित पकड़ा है। आरोपी से एक किलो 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक शरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम कृष्णा गेट क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि शेर सिंह वासी बुढेड़ा हेड राजस्थान से सस्ते रेट पर अफीम लेकर आता है और यहां महंगे मूल्य पर बेचता है। वह अफीम लेकर सन्निहित सरोवर पर स्कूटी पर सवार होकर आया हुआ है तभी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया और नियमानुसार तलाशी ली तो उससे उक्त अफीम बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें