कुरुक्षेत्र। शास्त्री नगर में चोर एक सूने घर से हजारों की नकदी और जेवरात ले उड़े। सरफराज अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 29 मई को वह परिवार के साथ रिश्तेदार के पास गया हुआ था। अगले दिन जब वह लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो पांच हजार की नकदी व कुछ जेवरात गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।