इस्माईलाबाद। पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की मीरांपुर के खेत में ट्यूबवेल के बने कोठे में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बलकार सिंह वासी मीरांपुर के खेतों में पहुंची जहां पर ट्यूबवेल के मकान पर एक युवक मिला जिसने अपना नाम जसकरण वासी सौंटी जिला अंबाला बताया। तलाशी लेने पर पराली के नीचे से एक थैला बरामद हुआ है जिसमें 11 बोतल शराब मार्का माल्टा व 10 पव्वे माल्टा के थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि जब जसकरण से परमिट दिखाने को कहा तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद