फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। इंग्लैंड भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुराग सैनी निवासी नलवी ने 30 लाख रुपये में युवती को वीजा देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में 26 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में महिला ने बताया था कि आरोपी अनुराग सैनी ने उसकी बेटी को यूके भेजने का आश्वासन दिया था। 30 लाख रुपये में बात तय होने पर उसने फरवरी में आरोपी को 30 हजार रुपये नकद और बेटी के कागजात दिए थे। अगले महीने मार्च में उसने अलग-अलग समय पर 9.70 लाख रुपये और आरोपी को दिए थे, मगर आरोपी ने न वीजा लगवाया न उसकी बेटी को यूके भेजा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच करते हुए आरोपी अनुराग सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें