फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैंक खाता बेचने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खाते बेचने के मामले में हर्षदीप वासी पिहोवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुमित मसीह वासी पिहोवा ने बताया कि वह दुकान पर काम करता है। उसने अपने एक जानकर हर्षदीप को कुछ समय पहले बताया था कि वह विदेश जाना चाहता है।
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपी उसके पास आया और उससे कहा कि वह विदेश जाने के लिए लोन करवा देगा जिसके लिए उसको बैंक खाता खुलवाना पड़ेगा। उसने आरोपी के बताए अनुसार बैंक खाता खुलवा लिया जिसकी पासबुक, चैक बुक व एटीएम आरोपी ने अपने पास रख लिए। कुछ समय बाद उसको पता चला कि आरोपी ने उसका खाता किसी को बेच दिया है जो उसके नाम पर अवैध लेन-देन कर रहा है।
उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। इसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई। मामले की जांच करते हुए अब आरोपी को काबू किया है जिसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें