फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा के व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीने पहले लाडवा के व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए-1 ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी विनोद उर्फ शौकी निवासी धनौरा जट्टान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की रिमांड पर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 19 नवंबर को लाडवा निवासी जगप्रीत सिंह ने लाडवा पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी लाडवा में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। 18 नवंबर को रात करीब 11 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उस व्यक्ति ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। सीआईए-1 की टीम ने 20 दिसंबर को आरोपी विनोद उर्फ शौकी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें