फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साथी की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शैंकी गांव संभालखी के रूप में हुई है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि दो सितंबर को सुरेश पाल पुत्र रचना राम वासी संभालखी ने शिकायत में कहा कि 01 सितंबर की रात के समय उसका भतीजे साजन पुत्र जरनैल सिंह को उसका दोस्त शैंकी बाइक पर बैठाकर गांव के ठेके पर ले गया था। अगले दिन सुबह 5 बजे उसके बडे़ भाई रामपाल ने साजन को सीमेंट के बैंच पर पड़े हुए देखा। उसके सिर व मुंह पर चोटें लगी हुईं थी। जबकि शैंकी वहां मौजूद नहीं था। वह उसे आदेश अस्पताल मोहडी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके भतीजे साजन को मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी शैंकी ने उनको बताया कि उनका रात के समय एक्सीडेंट हो गया था। सुरेश पाल को शक है कि साजन की मौत एक्सीडेंट में नहीं शैंकी द्वारा चोट मारने से हुई है। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने शैंकी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया रात के समय उन दोनों ने शराब पी थी। इस दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में साजन का सिर सड़क से टकरा गया और। वह डर के मारे उसे उसके घर छोड़ने की बजाय उसको गांव के पास बनी सीमेंट की सीट पर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें