लाडव। पुलिस ने नशीला पदार्थ डोडा पोस्त रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरविंद्र सिंह वासी शिव कॉलोनी लाडवा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को एंटी नारकोटिक सैल की टीम इंद्री चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान पता चला कि आरोपी हेरोइन बेचने का काम करता है। वह दिल्ली से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर लाता है और चलते फिरते ग्राहकों को महंगे रेट पर बेचता है। हेरोइन बेचने के लिए अपने घर से पैदल ही लाडवा मंडी की तरफ जाएगा। सूचना पर टीम ने आरोपी को तत्काल गिरफ्त में ले लिया। उसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया है। संवाद
हैफेड कार्यालय से स्क्रैप चोरी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
करुक्षेत्र। पुलिस ने हैफेड कार्यालय से चोरी करने का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कमल निवासी वशिष्ठ काॅलोनी व गौतम वासी बीड पीपली के रूप में हुई है।
प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पारस गुप्ता वासी लाडवा जिला प्रबंधक सहकारी विपणन एवं संसाधन समिति लिमिटेड ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को वह हैफेड कार्यालय में डयूटी पर तैनात था। समिति कर्मचारी सुरेश कुमार ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि समिति कर्मचारी सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, सागर सिंह व गौरव मैहला की टीम ने समिति के गोदाम परिसर से स्क्रैप चोरी करने के प्रयास करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही जब वह कार्यालय पहुंचा तो मामले की जानकारी लेकर दरखास्त लिखकर कार्रवाई के लिए पुलिस को दी। 24 जुलाई को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।