फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुमार हत्याकांड का इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू मारकर गांधी नगरवासी राजकुमार की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी 13 माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। यह इनामी मोस्टवांटिड आरोपी गोकुल उर्फ काला अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 13 माह से बाल व दाढ़ी बढ़ाकर ब्रह्मसरोवर पर साधुओं के बीच रह रहा था। आरोपी पर पुलिस द्वारा एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने मंगवार को गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को काबू कर लिया, जिसकी तबयीत खराब होने के चलते उसे फिलहाल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 6 जनवरी 2020 को कर्मजीत सिंह पुत्र श्याना राम वासी गांधी नगर थानेसर ने थाना शहरथानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया था कि उसकी बिरला मंदिर के पास डैंटिंग-पैटिंगकी दुकान है। उसका छोटा भाई रोशन भी डैंटिंग-पेटिंग का काम करता है। उसकी वर्कशापजनता स्कूल के नजदीक भी है। उसका भाई रोशन और राजकुमार मोटरसाईकिल से अपने घर जारहे थे। तभी उसको परिवार वालों ने बताया कि रोशन व राजकुमार के साथ विक्की खत्रीजो शराब का खुर्दा चलाता है। ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकरउसके भाईयों के साथ झगडा कर लिया है। जब वह भाग कर मौके पर पहुंचा उसके भाई रोशनके सिर में चोट लगी हुई थी और खून बह रहा था। रोशन ने जख्मी हालत में बताया किउसको विक्की, गौरव, लक्की व काला ने शराब की कांच की बोतलउसके सिर में मारकर उसको जख्मी कर दिया है। जबउसका छोटा भाई राजकुमार बचाने लगा तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसको चाकुमारा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी। जिसमें आरोपी गौरव, सुमित गडवाली, रणजीत उर्फ लक्की पुत्र सुरमुखसिंह वासी दयालपुर को तो पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले में मुख्यआरोपी इनामी मोस्टवांटिड गोकुल उर्फ काला की गिरफ्तारी बकाया थी। जिसकी गिरफतारीके लिए उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार,हवलदार गिरवर व चालक हवलदार फकीर चंद की टीम तथा अपराध अन्वेशण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र, सिपाही रणधीर व प्रिंस की टीमआरोपी की तलाश में लगी हुई थी। दिनांक 15 फरवरी 2021 को पुलिस की टीमों को गुप्तसुचना मिली कि गोकुल उर्फ काला पुत्र लीलु राम वासी समसपुर पुलिस को चकमादेने की नियत से बाल व दाढ़ी बढाकर ब्रह्मसरोवर पर छिपा हुआ है। जिसकीतलाश में पुलिस की दोनों टीमें लगी हुई थी। उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमरकी टीम ने आरोपी गोकुल उर्फ काला को ब्रहमसरोवर सेकाबु करके गिरफतार कर लिया। आरोपी की तबीयत खराब होने के कारण फिलहाल उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें