फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिवा पर घर लौट रहे दंपति को पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो एलएनजेपी अस्पताल दाखिल कराया गया, जबकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा तो राहगीरों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

दीदार नगर निवासी सुरजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बिरला मंदिर से एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह छोटे रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी करीब 42 वर्षीया पत्नी सुनीता की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से कैथल कुरुक्षेत्र मार्ग को उखाड़ा हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि बिना चेतावनी बोर्ड एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं। गलत दिशा में वाहन दौड़ाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस से लापरवाही सड़क के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। केयूके थाना के मुंशी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पीड़ितों के ब्यान दर्ज कर रही है। शीध्र ही शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें