इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से छात्रा बाल-बाल बच गई। वहीं लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घटना की सूचना छात्रा के परिजनों व पुलिस को दी। गांव बालापुर की रहने वाली छात्रा सानिया स्कूल में स्कूटी पर स्कूल में आती-जाती थी। हर रोज की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल की कक्षाएं लगाने के बाद स्कूटी पर घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह गांव थांदडों के पास बनी प्लेटी के पास पहुंची तो अचानक उसकी स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में आग लगने की भनक लगते ही छात्रा ने स्कूटी से नीचे उतर गई और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे और आग पर काबू पाया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस व स्कूटी एजेंसी संचालक को सूचना दी।