फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब ले जा रहे कैंटर ने पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध शराब से भरे कैंटर ने स्कूटी पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिसमें सिर पर गंभीर चोटों आने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पुत्र अजय कुमार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में पुलिस को दी शिकायत में शनि मंदिर तरावड़ी, जिला करनाल वासी अजय कुमार पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया था कि वह शटरिंग काम काम करता है। 11 अक्तूबर को वह अपने पिता प्रीतम सिंह उम्र 60 साल के साथ स्कूटी पर सवार होकर तरावड़ी से नारायणगढ़ जा रहा था, इस दौरान स्कूटी उसके पिता चला रहे थे। जब वो स्कूटी पर शाहाबाद से थोड़ा आगे साहा चौक के नजदीक पहुंचे तो साहा चौक शाहाबाद की तरफ से एक कैंटर चालक तेज गति से आया और उनकी ओर बढ़ने लगा। जिसको देख कर उसके पिता ने अपने बचाव के लिए स्कूटी को काफी कोशिश की, लेकिन कैंटर चालक ने सीधी टक्कर उसकी स्कूटी में मार दी। वे दोनो स्कूटी सहित नीचे गिर गए। स्कूटी से गिरने के कारण पिता के सिर में काफी गंभीर चोटें आई और उनके सिर से खून निकलने लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर जाकर कैंटर की तलाशी ली तो उसके अंदर शराब भरी हुई थी। जिसकी गिनती पर 13 हजार 598 बोतल हुई। जिस पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। कैंटर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें