देवी दासपुरा स्थित श्मशान घाट के पास एक कार चालक ने फुटपाथ से पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए सड़क से जा रहे एक स्कूटी चालक को भी टक्कर मारी। हादसे में घायल हुई महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भिजवाया गया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक को सेक्टर 5 पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं स्कूटी चालक का किसी और अन्य निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बारे में जब जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला समीपवर्ती गांव गोगपुर की रहने वाली है।