जिला जेल में एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 61 वर्षीय रमेश पुत्र वीरभान वासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई, जो धोखाधड़ी के मामले में जेल बंद था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अचानक रमेश की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला जेल में बंद कैदी की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रपट दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की वजह सामने आएगी।