फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला तैराकी प्रतियोगिता में अब्राहम ने जीते छह स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खिलाड़ी अब्राहम मलिक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग के तैराक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में छह स्वर्ण पदक जीत लिए। विभिन्न स्पर्धाओं में लगातार पहला स्थान हासिल कर खिलाड़ी प्रतियोगिता का आकर्षण बना रहा।
विज्ञापन


जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ी ने 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 25 मीटर फ्री स्टाइल और 25 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा टीम रिले स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर उसने अपने स्वर्ण पदकों की संख्या छह कर ली। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा छह के छात्र एवं तैराक अब्राहम मलिक ने यह उपलब्धि हासिल की। वह लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मेहरा के निवासी परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी सफलता पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने खुशी जताई। समाजसेवी मामचंद ने कहा कि अब्राहम ने मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल के खेल शिक्षक और तैराकी कोच के अनुसार वह पिछले दो वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहा है। अब्राहम की सफलता पर गांव मेहरा में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन



इन स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक

- 50 मीटर फ्री स्टाइल
- 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
- 50 मीटर बटरफ्लाई
- 25 मीटर फ्री स्टाइल
- 25 मीटर बैक स्ट्रोक
- टीम रिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें